Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeदेशअचानक आग लगने से एक दंपति की जलकर मौत

अचानक आग लगने से एक दंपति की जलकर मौत

केरल के कन्नूर में एक कार में अचानक आग लगने से उसमें सवार एक दंपति की जलकर मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि किसी को दंपति की जान बचाने का मौका तक नहीं मिला. हादसा कन्नूर स्थित सरकारी जिला अस्पताल के करीब हुआ. चश्मदीदों ने बताया कि महिला गर्भवती थी और उसे प्रसव पीड़ा हुई थी. महिला के चेकअप के लिए उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन इससे पहले कि दंपति डॉक्टरों तक पहुंच पाते, कार में अचानक आग लग गई. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि छह लोग कार में सवार थे. एक बच्चे समेत चार लोग कार की पिछली सीट पर बैठे थे. कार में जब आग लगी तो पीछे बैठे परिजन उससे निकलने में सफल हो गए. पुलिस ने बताया कि परिजनों को अस्पताल में भेजा गया है. 

कन्नूर सिटी पुलिस कमिश्नर अजीत कुमार ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद मीडिया को बताया, ”वे (परिजन) घायल नहीं है. वे अस्पताल में हैं और उनकी जांच हो रही है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि पीड़ित फ्रंट के दरवाजे नहीं खोल पाए और जलती हुई कार में फंस गए. एक चश्मदीद ने कहा कि हादसा उस वक्त हुआ जब कुट्टयाट्टूर में रहने वाले 35 और 26 वर्षीय दंपति चेकअप के लिए जिला अस्पताल जा रहे थे. कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस महिला की मौत हुई वो गर्भवती थी. उन्होंने कार का फ्रंट वाला दरवाजा खोलकर दंपति की जान बचाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे. एक चश्मदीद ने मीडिया को बताया, ”हम उस समय बिल्कुल असहाय हो गए क्योंकि कार की फ्रंट साइड पर आग एकदम भड़क गई. हम उन्हें बचाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर सके, हमें डर था कि किसी भी वक्त कार की तेल की टंकी में धमाका न हो जाए. महिला गर्भवती थी या नहीं, पुलिस ने इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. पुलिस ने कहा, ”डॉक्टरों की ओर से परीक्षण करने के बाद ही हम इस बारे में कुछ बता पाएंगे. कार में आग किस वजह से लगी, इस बारे में पूछने पर पुलिस ने कहा कि तकनीकी विशेषज्ञों की ओर से जांच कर लिए जाने के बाद कारण सामने आएगा. पुलिस ने कहा कि वैज्ञानिक और ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों की मदद से कार की ठीक से जांच की जाएगी.