जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा इकाई जौनपुर के जिलाध्यक्ष एवं प्रबंधक लालजी यादव की माता सोन वर्षा 85 का निधन सोमवार की शाम उनके पैतृक आवास धर्मापुर में हो गया। यह समाचार सुनते ही सामाजिक संगठन के लोग एवं गणमान्य लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दाह संस्कार पंचहटिया स्थित रामघाट पर किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र फूलचंद यादव ने मुखाग्नि दी। धर्मापुर स्थित आवास पर श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह बागी, पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल यादव, पूर्व महासचिव अनिल कुमार साहू, संगठन सचिव गणेश साहू, पूर्व महासचिव मनीष देव, सद्भावना क्लब से महेंद्र प्रताप यादव, विजय प्रताप यादव, प्रधानाचार्य राम सिंगार यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता सूबेदार यदुवंशी, डॉ. आशीष यादव आदि लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा में शोक की लहर
Previous article

