Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरअखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद/राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वाधान में नगर के चौरा माता मंदिर नईगंज के प्रांगण में अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता कर रहे राकेश श्रीवास्तव विभाग अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं संचालन चंद्र प्रकाश तिवारी विभाग महामंत्री अहिप ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर वीरेंद्र प्रताप सिंह प्रांत अध्यक्ष राष्ट्रीय छात्र परिषद रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने जम्मू दीप के खण्ड भारत वर्ष के आर्यावर्त से लेकर अब तक की सभी बटवारे को दिनांक, सन, ईसवी, संवत सहित बृहद रूप से बताया। उन्होंने कहा कि देश में जिस प्रकार से राष्ट्र प्रेम करने वाले लोग हैं जो भारत माता की अस्मिता पर आंच नहीं देना चाहते हैं। उसी में कुछ जयचंद जैसे लोग भी छिपे हुए हैं जो राष्ट्र के लिए सदैव विध्वंसकारी सिद्ध होते है। इसलिए हमें ऐसे लोगों से बचने की आवश्यकता है। आज के समय तक भारतवर्ष सदैव से विश्व गुरु रहा है आज भी विश्व गुरु है। अभी देश के समय कल परिस्थितियों पर अगर दृष्टि डाली जाए तो आज भी हमारा देश हमारा हिंदुस्तान गौरवशाली अपने इतिहास बनाने के लिए सदैव से आगे रहा है, है और रहेगा। अभी भारत के चंद्रयान-3 की बेमिसाल तकनीकी से पूरा विश्व आश्चर्य चकित है। हमारे इसरो के वैज्ञानिकों के कार्यकलापों को देख पूरा देश लालायित है भारत से जुड़ने के लिए। अखंड भारत की परिकल्पना को लेकर जो संकल्प अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने लिया है उसे हम सभी भारतवर्ष के कार्यकर्ता संकल्पित होकर उस दिशा में अपनी-अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए कटिबद्ध हैं। बैठक में प्रमुख रूप से आजाद शुक्ला जिला मंत्री, सुधीर कुमार जिला मंत्री, विवेक उपाध्याय जिला मंत्री अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद मदन ग्ाोपाल चौहान, सत सुरक्षा प्रमुख आरवीडी, गोविंद गुप्ता मंत्री अधिवक्ता फोरम, अनमोल गुप्त, संदीप सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष अजय पांडे ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के तत्वाधान में जनपद के सभी ब्लॉक नगर वार्ड स्तर तक अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम किया जाएगा।