― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अटल पार्क बहरा में लगा योग शिविर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अटल पार्क बहरा में लगा योग शिविर

जौनपुर धारा, बदलापुर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के पहितियापुर मे स्थित अटल पार्क बहरा में योग शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जौनपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, मुख्य वक्ता गुरु प्रसाद विश्व हिंदू परिषद एवं निदेशक राष्ट्रीय डेयरी विकास प्राधिकरण ने दीप प्रज्वलित कर किया। अटल पार्क बहरा में बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र की ओर से शिविर लगवाया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने योग किया और बेहतर स्वास्थ्य की जानकारी लिया। योग प्रशिक्षकों की ओर से कई आसन कराए गए। योग प्रशिक्षक के द्वारा सूर्य नमस्कार, सुदर्शन क्रिया, प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम विलोम, वज्रासन, कपालभाति, वृक्षासन, ताड़ासन सहित अन्य महत्वपूर्ण आसान कराया गया। योग प्रशिक्षक ने लोगों से रोजाना योग करने का आह्वान किया। बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि योग हमारी पुरानी परंपरा में शामिल है। योग सदियों से भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है। योग शरीर में ऊर्जा का संचार करता है। योग से मनुष्य का तन और मन स्वस्थ होता है। विधायक ने योगाभ्यास किया और सभी से रोजाना योग करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जौनपुर पुष्पराज सिंह ने किया। इस मौके पर सतीश सिंह, सुनील तिवारी, रामसहाय पाण्डेय, योगसाधकगण, भाजपा पदाधिकारी व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Share Now...