जौनपुर। 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह मनाये जाने का शुभारंभ रविवार को राम मनोहर लोहिया पार्क में हुआ। आयोजन के मुख्य अतिथि मुख्य राजस्व अधिकारी जौनपुर अजय कुमार अम्बष्ट, परियोजना निदेशक कृष्ण करुणाकर पांडेय, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ.कमल एवं जिला कार्यक्रम प्रबन्धक धर्मेंद्र कुमार सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलन कर योग कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। उसके उपरांत प्रोटोकॉल के अनुसार योग कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से योग गुरु अचल हरिमूर्ति, मास्टर योग ट्रेनर अरविंद कुमार यादव के ने एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम के तहत समस्त योग प्रोटोकाल का योगाभ्यास कराया गया और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिये संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा.मनीषा अवस्थी सहित एवं आयुष के समस्त चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट व स्टाफ उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह का हुआ शुभारंभ


