जौनपुर धारा, रामनगर। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने डीएन इंटर कॉलेज के प्रांगण में महिलाओं को सम्मानित किया। सर्वप्रथम अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रित महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने संविधान के निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल सहित महान विभूतियों के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया और पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार रहे एवं विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सेना डॉ. आरएस पटेल एवं विशिष्ट अथिति मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल रहे। संचालन शरद पटेल ने किया। विधायक डॉ. आरके पटेल ने कहा कि आज नारी हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। हमारा देश वीरांगनाओं की गाथाओं से भरा पड़ा है। डॉ. सृष्टि पटेल ने समाज की महिलाओ से इसी प्रकार एकजुट होकर आगे भी सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सम्मिलित होने की अपील की। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों और महिलाओं को मोमेंटो, अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुनीता पटेल, राकेश पटेल, सुनीता वर्मा, लाल बहादुर पटेल, उषा पटेल, दीपक पटेल, शेषराज पटेल सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-08-2026
जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया सम्मानित
Previous article
Next article

