― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरहौसला बुलंद हमलावरों ने की फायरिंग, छह घायल

हौसला बुलंद हमलावरों ने की फायरिंग, छह घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। सोमवार सुबह थाना क्षेत्र के शेखाहीं गांव में हौसला बुलंद हमलावरों द्वारा एक घर पर हमला कर दिया गया। उस दौरान हमलावरों द्वारा की गई। फायरिंग में छः लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को शाहगंज अस्पताल ले जाया गया। जहां से दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है उक्त गांव निवासी राममिलन यादव के घर के सामने देर शाम पड़ोस के कुछ लोग आपस में विवाद कर रहे थे। जिसमें पीड़ित परिवार के बेटे नन्द किशोर द्वारा दूर जाने की बात कही गई, लेकिन उन लोगों पर कोई असर नही दिखा तो उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी।कथित तौर पर इसी बात को लेकर दूसरे दिन सोमवार सुबह दर्जनभर से अधिक की संख्या में हौसला बुलंद हमलावरों ने राममिलन यादव के घर पर लाठी डण्डे और असलहे के साथ पहुंचकर हमला कर दिया। लाठी-डंडा से पीटने के बाद ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की गई। जिसमें  राममिलन यादव(58), अमरजीत यादव(40),अनुराग यादव(35), नन्दकिशोर (36), करिश्मा(19), अनुराग (18) घायल हो गए। गांव वालों के दौड़ने पर जहां हमलावर फरार हो गए वहीं घटना में प्रयुक्त उनकी एक मोटरसाइकिल गांव वालों के हाथ लग गई। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष अस्पताल ले जाया गया। जहां राम मिलन और नंदकिशोर की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर मामले की जानकारी पर पहुंची इलाकाई पुलिस के साथ ही शाहगंज कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। घटना के बाद गांव में पुलिस तैनात की गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।

Share Now...