Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहोली मिलन समारोह में लायन्स क्लब क्षितिज ने जमकर खुशियां मनाई

होली मिलन समारोह में लायन्स क्लब क्षितिज ने जमकर खुशियां मनाई

जौनपुर धारा, जौनपुर। लायन्स क्लब क्षितिज द्वारा होली मिलन समारोह मियांपुर स्थित एक लान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राधा कृष्णा संग होली, गजल, गीत संगीत कार्यक्रम भी हुआ जिसमें गीत-कविता और गजल के साथ लोकगीत का सामंजस्य बेहद मनभावन रहा। कार्यक्रम में जहां राधा कृष्णा संग  बेहतरीन गीतों की प्रस्तुति और फूलों की होली ने लोगों का मन मोह लिया वही प्रदीप सिंह द्वारा की गई भेजपुरी प्रस्तुति लायंस क्षितिज में काबा को लोगों को खूब सराहा। विशिष्ट अतिथि लायन डॉ. क्षितिज शर्मा का गीत सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गये। इसके पूर्व संस्थाध्यक्ष विष्णु सहाय व सीमा सहाय ने अतिथियों का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष अजीत सोनकर, सचिव देव आनन्द, संयोजक संजीव साहू और हसन अब्बास ने अतिथियों को हर्बल अबीर का तिलक लगाकर व गुलाब की पंखुड़िया डालकर सम्मान किया। इस अवसर पर संस्थपाक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने कहा कि होली का त्योहार एकता अखंडता भाईचारा प्रेम सौहार्द का पर्व हैं। इस अवसर पर विवेक सिंह, रवि अग्रहरि, प्रदीप सिंह रिंकू, रिजन चेयरपर्सन अशोक मौर्या, मो. मुस्तफा, दिलीप सिंह, धर्मेन्द्र सेठ, हाफिज शाह, कौशल त्रिपाठी, विशाल बरनवाल, ज्योती जायसवाल आदि उपस्थित रहे।