Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरहोटल व्यापारी की कार से उच्चकों ने उड़ाये दो लाख

होटल व्यापारी की कार से उच्चकों ने उड़ाये दो लाख

जौनपुर धारा, जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला सिपाह तिराहे के पास चावल खरीद रहे होटल व्यापारी की कार से चोरों ने नकदी रुपए उड़ा दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रिजवी का निवासी शौकत एजाज शनिवार दिन के लगभग 12 बजे सिपाह के पास अपनी फॉर्चूनर गाड़ी खड़ी करके चावल की दुकान पर गए हुए थे। उन्होंने अपने फॉर्चूनर कार में जैकेट उतार कर रखा था। एक आदमी भाग कर आया कि आपकी कार से धुंआ निकल रहा है। जब वह अपनी कार के पास पहुंचे तो देखा कि नीचे जले हुए मोबिल से धुआं निकल रहा था। कार का दरवाजा खोल कर देखा तो उनकी जैकेट गायब थी जिसमें दो लाख रुपए थे जो कार में से गायब हो चुके थे। शौकत एजाज गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसंड में एक ढाबा चलाते हैं। घटना की जानकारी पुलिस चौकी सिपाह को दी गई है लेकिन इस होटल व्यापारी की अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।