- पुलिस के नाक के नीचे से संचालित हो रहे हैं अवैध कारोबार
जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कतिपय होटल व रेस्टोरेंट धड़ल्ले में संचालित हो रहे जिस्मफरोशी के अवैध कारोबार सूचना की हासिल करने में तहसील प्रशासन कैसे सफलता मिल जाती है। जब कि पास की मुंगरा की पुलिस पूरी तरह से भी विफल साबित क्यों होती है। वहीं अवैध रूप से इस कमाई का मजा ले रहे इन रेस्टोरेंट व होटलो के मालिकों द्वारा किसी और प्रतिष्ठान को फलने-फूलने से पहले ही उसके प्रतिष्ठान छापा मरवा कर उसके सर को कुचल दिया जाता है। वही हाल ही में सुजानगंज बायपास रोड पर स्थित होटल में नयाब तहसीलदार विवेक कुमार श्रीवास्तव ने छापेमारी कर चार कपल जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया था। सूत्रों की माने तो दोनों बार की छापेमारी में नायब तहसीलदारों ने होटल पर पहुंचने के बाद ही इलाके की पुलिस को फोन कर सूचना देते हुए मौके पर बुलाया था। नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव ने छापेमारी कर चार कपल जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया था वहीं इलाके के पुलिस के नाक के नीचे हो रहे। इस अवैध कारोबार की जूह तक मुंगरा पुलिस की कान में क्यू नहीं रेंगती आखिर इसके पीछे की असल वजह क्या है। सूत्रों की माने तो अवैध रूप से इस कारोबार से रेस्टोरेंट के मालिकों का होसला इतना बुलंद हो गया है कि वह बिना किसी डरे के अवैध रूप से संचालित कर रहे हैं जो की पहले 1घण्टे का रूम का 500 चार्ज लिया करते थे अब आधे घंटे का 500 चार्ज कर दिया है। ज्यादातर इनके पास नाबालिक कपल व कॉलेज के छात्र-छात्राएं आते हैं। इस अवैध कारोबार की कमाई से यह प्रतिष्ठान दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की कर रहे हैं।


