जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को लोकमाता, राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 299वीं जयंती जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए उपस्थित सपाजनों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अहिल्याबाई होल्कर से रानी अहिल्याबाई बनने का सफर आसान नहीं था। अहिल्याबाई ने राज्य को मजबूत करने के लिए अपने नेतृत्व में एक महिला सेना की स्थापना की। अहिल्याबाई ने महिलाओं को उनका उचित स्थान दिलाया। उन्होंने कहाकि रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती 31मई को मनाई जाती है। राजमाता अहिल्याबाई होलकर का जन्म 1725 में महाराष्ट्र के अहमदनगर के चौंडी गांव में हुआ था। वे अपने गांव के पूज्य मनकोजी शिंदे की पुत्री थीं। वे किसी राजघराने से ताल्लुक नहीं रखती थीं, लेकिन एक दिन राज्य की सत्ता उनके हाथ में आ गई। एक साधारण परिवार की लड़की असाधारण जिम्मेदारियां निभाने लगी। औरंगजेब की मृत्यु के बाद मुगलों के पतन का यह दौर था, जब मराठा अपने साम्राज्य का विस्तार करने में व्यस्त थे। मराठा सेनापतियों में से एक मल्हार राव होल्कर थे। पेशवा बाजीराव ने मल्हार राव होल्कर को मालवा की जागीर सौंप दी। होल्कर ने अपने बाहुबल से राज्य की स्थापना की और यहीं इंदौर बसाया। ऐसे में महिलाओं को बराबरी, सम्मान और न्याय दिलाने का काम अहिल्याबाई होलकर ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष ज़िला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव और ज़िला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने भी राजमाता अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गोष्ठी में मुख्यरूप से लाल मोहम्मद राइनी, डॉ.अमित यादव, अजय मौर्य, गुलाब यादव, नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी, सलीम मंसूरी, धर्मेंद्र सोनकर, विशाल पाल, अरविन्द यादव, अरविन्द सोनकर, अमजद अंसारी सहित अन्य सपाजन उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
हुअहिल्याबाई होलकर थी महिला सशक्तिकरण की बुलंद आवाज़ : राकेश मौर्य

Previous article
Next article


