Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहिरासत में लिए गए हत्यारे बाप का हुआ चालान

हिरासत में लिए गए हत्यारे बाप का हुआ चालान

जौनपुर धारा, सुइथाकला। चार दिन पूर्व थाना क्षेत्र में बेटे की हत्या कर लाश को नहर में बहाने वाले हत्यारे बाप का चालान स्थानीय पुलिस द्वारा सोमवार को कर दिया गया। बता दें कि क्षेत्र के कटघर (नरियवा) गांव निवासी निसार अहमद अपने ही बारह वर्षीय बड़े बेटे रेहान को शुक्रवार को घर से बाहर ले जाकर गला दबा कर हाथ पैर बांध कर नहर में बहा दिया था जिसकी लाश रविवार सुबह बासूपुर हाट के शारदा सहायक खंड 36 में पायी गयी थी। लाश बरामदगी के बाद पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दी थी। हत्या के कारणों के बारे में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह द्वारा बताया गया था कि पूछताछ जारी है। बेटे की मौत के रहस्यों का पर्दाफाश के लिए प्रयासरत पुलिस हत्या के कारणों को स्पष्ट कर भी नहीं पाई कि इसी बीच बाप का चालान संबंधित धाराओं में करते हुए सोमवार को न्यायालय भेज दिया गया। इस बाबत सम्पर्क साधने पर थानाध्यक्ष के मोबाईल पर काल रिसीव नहीं हो सका।