Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरहाई स्कूल व इंटरमीडिएट के 253 सेंटरो पर 178261 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के 253 सेंटरो पर 178261 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

  • 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 253 स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट के साथ जिला प्रशासन मुस्तैद
  • जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में सकुशल सम्पन्न हुई बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उ.प्र. प्रयागराज द्वारा 16 फरवरी से 4 मार्च तक संचालित होने वाली हाईस्कूल एवं इंण्टरमीडिएट परीक्षा को शुचिता पूर्ण, शान्ति पूर्वक व नकल विहीन एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से समस्त केन्द्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त/वाह्य केन्द्र व्यवस्थापकों का परीक्षा पूर्व तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा की उपस्थिति में टीडी कालेज के मार्कण्डेय हाल में संपन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा शांतिपूर्ण, शुचितापूर्ण परीक्षा सम्पादित कराने हेतु निर्देश देते हुए कहा कि वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा हेतु निर्धारित समस्त परीक्षा केन्द्रों में प्रश्नपत्र रखे जाने हेतु एक पृथक कक्ष को स्ट्रांग रूम बनाया जाय। उन्होंने स्ट्रांग रूम में किसी अधिकारी/कर्मचारी का मोबाइल फोन के साथ प्रवेश वर्जित होगा। पेपर डबल लॉक में होना चाहिए व स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा लगा होना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक के दफ्तर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित लोग परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचे। अगर समय से न पहुंचे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक यह सुनिश्चित भी करे की विद्यालय में टॉयलेट, पानी, साफ सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र से 100 मीटर की दूरी तक फोटोकॉपी प्रतिबंधित रहेगी। कोई भी विद्यार्थी मोबाइल लेकर परीक्षा केंद्र में नहीं जाएगा। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापक से कहा कि आप लोगों की जिम्मेदारी है कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा सकुशल व शुचिता पूर्ण संपन्न कराएं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा द्वारा शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिये सभी आवश्यक सुरक्षा प्रदान करने हेतु आश्वासन दिया गया। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव द्वारा शुचितापूर्ण नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिये विस्तृत निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयबर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, रमेश यादव व केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित थे।