― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहमें अबोध बालक दीजिए, आपको सुबोध नागरिक देंगे : सीडी सिंह

हमें अबोध बालक दीजिए, आपको सुबोध नागरिक देंगे : सीडी सिंह

  • नेहरू बालोद्यान से शिक्षित होकर निकले छात्र उन्नति के शिखर को कर रहे स्पर्श

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के वनविहार रोड स्थित नेहरू बालोद्यान शैक्षिक जगत में एक विशिष्ट पहचान रखता है। यहां से शिक्षित होकर हजारों छात्र-छात्राओं ने उन्नति के शिखर को स्पर्श कर संस्थान को गौरवान्वित किया है। नेहरू बालोद्यान के संस्थापक डा. त्रिभुवन सिंह एक जाने माने शिक्षाविद् थे। उन्होंने संस्था की नींव सन् 1981 में रखी थी। आज यह संस्थान उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। शिक्षा की गुणवत्ता का जहां तक प्रश्न है नेहरू बालोद्यान को माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा ए श्रेणी प्रदान किया गया है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा संस्था को अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी गयी है। छात्र-छात्राओं को उत्तम शिक्षा का प्रत्यक्ष प्रमाण यह है कि यहां से शिक्षा प्राप्त कर विद्यार्थी सरकारी संस्था व प्राइवेट संस्थानों में उच्च पदों पर आसीन हैं। संस्थान में कला एवं संगीत के राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को आमंत्रित किया जाता है। स्काउट गाइड्स शिविरों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को इलेक्ट्रानिक मीडिया के आधुनिक संसाधनों से परिचित कराने के लिये कम्प्यूटर, प्रोजेक्टर, ब्राडबैंड, इंटरनेट के साथ-साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाती है। सुयोग्य प्रबंधन, शिक्षकों एवं संसाधनों से युक्त नेहरू बालोद्यान मात्र जनपद का ही नहीं बल्कि आस-पास के जनपदों को भी ज्ञान के आलोक से प्रकाशित कर रहा है। पुरातन छात्रों में मोहम्मद मोईद यूनिवर्सिटी ऑफ टोकियो में प्रोफेसर, आकाश सिंह यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया में प्रोफेसर, श्रद्धा त्रिपाठी यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रिम्सटर्ड नार्वे में प्रोफेसर, प्रतीक मिश्रा साफ्टवेयर इंजीनियर ग्लोबल लॉजिक, सौरभ निषाद आईटीआई रूड़की, विवेक सिंह पीसीएस, राजन सिंह पीसीएस, शैलेन्द्र यादव पीसीएस, अरूण यादव पीसीएस, डा. वैभव सिंह एमबीबीएस, डा. प्रतीक कुमार सिंह एमबीबीएस, डा. साक्षी यादव एमबीबीएस सहित ऐसे ही तमाम प्रतिभाशाली छात्र अपने-अपने क्षेत्रों में विद्यालय का नाम रौशन कर रहे हैं।

Share Now...