Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपूर्व विधायक बांकेलाल ने बीजेपी प्रत्याशी गीता जायसवाल के लिए मांगा वोट

पूर्व विधायक बांकेलाल ने बीजेपी प्रत्याशी गीता जायसवाल के लिए मांगा वोट

जौनपुर धारा, शाहगंज। निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। अलग-अलग दलों के नेता अब मोहल्लों में जाकर पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक बांकेलाल सोनकर ने पार्टी कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर के वार्डो में अपनी पार्टी की प्रत्याशी गीता जायसवाल के लिए घर-घर जाकर प्रचार किया। भाजपा के प्रचार अभियान के तौर पर पूर्व विधायक ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें पार्टी के संकल्प पत्र की प्रतियां सौंपीं और बीजेपी सरकार की उपलब्धियां को गिनाया। वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश जायसवाल ने लोगों से कहाकि जब ट्रिपल इंजन की सरकार बनेंगी तो तभी नगर का विकास संभव है।