― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहमारे राष्ट्र को सशक्त बना रही है मोदी सरकार : दर्शना सिंह

हमारे राष्ट्र को सशक्त बना रही है मोदी सरकार : दर्शना सिंह

  • कहा, उत्तर प्रदेश की सभी सीटें जीतने का भाजपा ने लिया है संकल्प

जौनपुर धारा, जौनपुर। मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का मुंगराबादशाहपुर में किसान मोर्चा के नेतृत्व में संयुक्त मोर्चा की बैठक सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया। बैठक की मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह रहीं। बैठक का शुभारम्भ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष सफलतापूर्वक भारत की संकल्पना को साकार किया है। मोदी के परिवर्तनकारी नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की आकांक्षा को प्रभावी और सुनियोजित तरीके से पूरा किया है। हमें राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता पर गर्व महसूस होता है। भारतीय के जीवन को बदलते हुए देखते हैं तो हमें खुशी होती है। हमारी सरकार हमारे राष्ट्र को सशक्त बना रही है और समृद्धि की नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है। आज मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई राजनीति की शुरूआत हुई है जिसने आम नागरिकों की भावना को समेट लिया है। कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार के सफल 9 साल के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। संयुक्त मोर्चा की भूमिका पर भी चर्चा करते हुये मुख्य अतिथि दर्शना सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता से संवाद स्थापित करिये और पूरी टीम के साथ हम अपने रिपोर्ट कार्ड को लेकर जनता के बीच जाये। केंद्र में एक बार फिर दोबारा से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बने, इसके लिए प्रदेश की जनता से आग्रह करें। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह से भाजपा की स्थिति और संकल्प है उस हिसाब से उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें जीतेंगे। लोकसभा प्रभारी बृजेन्द्र राय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आज गरीब पिछड़े व अंन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए दृढ़ संकल्प हैं। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी अपने अनुशासित कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और गतिशीलता के दम पर पिछले सभी रिकार्डों को तोड़ते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी जिस तरह से निकाय चुनाव में पार्टी सभी नगर निगमों सहित नगर परिषदों, नगर पंचायतों में एकतरफा जीत का परचम फहराया है उसी तरह आगामी लोकसभा में भी सभी सीटें जीतकर परचम लहराएगी। सभा को मोर्चे के अध्यक्ष गण नरेन्द्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता, रागिनी सिंह, अजय सरोज और मेराज हैदर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। उक्त अवसर पर प्रमोद यादव, अर्चना शुक्ला, विश्वामित्र, राजकुमार जायसवाल, राजू केसरी, नीलम गुप्ता, पुष्पा शुक्ला, घनश्याम यादव एक समस्त मोर्चे के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share Now...