जौनपुर धारा, सुजानगंज। क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों में हनुमान जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई जिसमें फरीदाबाद ग्राम सभा के अरूणपुर गांव में स्थित श्री हनुमानजी के मंदिर पर हनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें ग्राम वासियों द्वारा धाम में रामचरितमानस के साथ श्री गौरीशंकर धाम से कलश यात्रा निकाल भ्रमण करते हुए बाजार होते हुए शोभा यात्रा हनुमानजी के मंदिर पर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा के दौरान जय श्रीराम के नारे लगाए जा रहे थे। भजन कीर्तन और विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंदिर पर ग्राम वासियों एवं श्रद्धालुओं ने पहुंचकर हनुमान जी का दर्शन पूजन कर भंडारे में चल रहे प्रसाद को ग्रहण कर हनुमान जी और जय श्री राम के जयकारे लगाए। इस अवसर पर ग्रामवासी सहित हनुमान भक्त मौजूद रहे।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा

Previous article
Next article

