जौनपुर धारा, जौनपुर। रविवार को हनुमान घाट मंदिर पर बोल बंम कांवरिया संघ की श्रावण मास में शोभायात्रा एवं साष्टांग दंडवत के लिए बैठक अध्यक्ष सुधीर कुमार साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें सर्वप्रथम संरक्षक अनिल सेठ द्वारा पिछले सत्र का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत संरक्षक गण व पदाधिकारियों और शिव भक्तों द्वारा 12 जुलाई बुद्धवार को शोभायात्रा हनुमान घाट माँ आदि गंगा गोमती से जल लेकर कांवरियो द्वारा बाबा बैजनाथ धाम के लिए शोभायात्रा निकाली जाएगी एवं पावन पर्व नाग पंचमी पर 21 अगस्त को आदि गंगा गोमती का पवित्र जल हनुमानघाट से लेकर साष्टांग दंडवत यात्रा बाबा जागेश्वर नाथ के मंदिर पर बाबा भेले नाथ के शिव लिंग पर जलाभिषेक करने का प्रस्ताव सुनिश्चित किया गया। सभी शिव भक्तों व संरक्षक मंडल और पदाधिकारी एवं सदस्यगण ने सर्वसम्मति से समस्त प्रस्ताव को हर हर महादेव के जयकारे से स्वीकार किया। बैठक में बंम परिवार का विस्तार करते हुए कुछ नए शिव भक्तों को सदस्य व नई जिम्मेदारी दी गयी जिसमे विष्णु गोस्वामी को मंत्री, संदीप यादव को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी, रवि शर्मा, विष्णु गुप्ता, रत्न सेठ रामू मोदनवाल, अजय, राघवेंद्र दूबे, रोहित साहू, अतुल, विनय को सम्मानित सदस्य बनाया गया। बैठक में संरक्षक संतोष सेठ (लंबू), श्रवण चौरसिया, अनिल सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय मोदनवाल, व्यवस्थापक विजय गुप्ता (मास्टर), संजीव चौरसिया, अशोक इत्यादि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महासचिव विमल सिंह द्वारा किया गया तथा आभार अध्यक्ष सुधीर कुमार साहू द्वारा किया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, मो. आदिल अध्यक्ष
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई टीम घोषितउत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की जौनपुर डिपो शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का...
हनुमान घाट मंदिर पर हुई बोल बम कांवरिया संघ की बैठक
Previous article
Next article


