जौनपुर धारा,बदलापुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने बुधवार को हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बुधवार शाम को जारी प्रेस नोट के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभियुक्त गौरव यादव पुत्र बद्रीनाथ यादव एवं अमर यादव उर्फ बल्लू पुत्र बजरंगी यादव हैं। दोनों अभियुक्त ग्राम वीरपालपुर, थाना खुटहन के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है और उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
हत्या के प्रयास में वांछित दो गिरफ्तार


