Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमनोरंजनहंसिका मोटवानी की मां ने दिए थे इंजेक्शन, इसलिए उम्र से पहले...

हंसिका मोटवानी की मां ने दिए थे इंजेक्शन, इसलिए उम्र से पहले ही हो गईं हसीन

हंसिका मोटवानी ने बीते 4 दिसंबर को जयपुर में सोहेल कथूरिया से शादी रचा ली है. अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहीं हंसिका अपने फैन्स के साथ भी झलकियां शेयर करती रहती हैं. हंसिका मोटवानी लगातार इंस्टाग्राम के जरिए फैन्स के साथ अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं. कम उम्र से अभिनय की दुनिया में काम कर रहीं हंसिका मोटवानी का शो शका लका बूम बूम काफी पॉपुलर हो गया था. साल 2000 में प्रसारित इस सीरियल के समय हंसिका महज 9 साल की थीं. इस सीरियल के बाद हंसिका ने ऋतिक रोशन के साथ फिल्म कोई मिल गया में भी खूब तारीफ बटोरी.साल 2003 में आई इस फिल्म छोटी बच्ची हंसिका जल्द बड़े होते ही बहुत जल्दी खूबसूरत हीरोइन हो गईं. अचानक आए शरीर में बदलाव के बाद एक अफवाह फैल गई. जिसमें कहा गया कि हंसिका मोटवानी की मां ने उन्हें जल्दी बड़ा करने के लिए इंजेक्शन दिए हैं. इसको लेकर अब हंसिका मोटवानी ने भी खुलकर बात की है. हंसिका ने हाल ही में अपने रियालिटी शो लव, शादी ड्रामा में इन अफवाहों को लेकर कहा कि ये सब बकवास है.हंसिका ने कहा ‘एक स्टार होने के नाते आपको इसकी कीमत चुकानी पड़ती है. लोग आपके बारे में अनाप शनाप लिखना शुरू कर देते हैं. जब मैं 21 साल की थी तो लोगों ने इस तरह की गलत बाते छापना शुरू कर दीं. जब मैं 8 साल की थी तभी से एक्टिंग कर रही हूं.’ हंसिका की मां ने भी इन अफवाहों को लेकर कहा कि ‘अगर ये बातें सच होतीं तो हमें ऐसे इंजेक्शन अफॉर्ड करने के लिए टाटा या फिर बिरला फैमिली से होना चाहिए था. हम पंजाबी हैं. पंजाबी परिवारों में बेटियां 12 से 16 साल की उम्र में तेजी से बड़ी होती हैं.