Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बदलापुर सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी दवाएं उपलब्ध

बदलापुर सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद पांडेय ने सर्पदंश के मरीजों को अस्पताल में ही आवश्यक उपचार मिलने की बात कही और सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की।
Homeअपना जौनपुरस्वास्थ्य कर्मियों, आशाओं ने अधीक्षक के विरुद्ध सीएचसी पर किया प्रदर्शन

स्वास्थ्य कर्मियों, आशाओं ने अधीक्षक के विरुद्ध सीएचसी पर किया प्रदर्शन

  • रुपये मांगने का लगाया आरोप
  • अधीक्षक ने कहा, ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर की गयी थी सख्ती

जौनपुर धारा, चंदवक। स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशाओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी के अधीक्षक पर स्वास्थ्य कर्मियों का उत्पीड़न करने व जबरन रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए डॉ. दिनेश चंद सैनी के नेतृत्व में सीएचसी पर जमकर प्रदर्शन करते हुए अधीक्षक के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत कर समस्या का निदान निकालने की बात कही। प्रदर्शनकारीयों का आरोप है कि अधीक्षक आशा बहुओं से प्रतिमाह दो सौ, सीएचओ से पांच हजार व पीबीआई का तीन हजार लिया जाता है। उनका आरोप था सुविधा शुल्क न देने पर 26 आशाओं का वेतन रोक दिया गया है। फरवरी में ही पैसा आ गया है लेकिन अभी तक नहीं दिया गया। कई कर्मचारियों का आरोप था कि नियमित ड्यूटी के बाद भी पांच हजार मांगा जा रहा है जिसकी शिकायत ऊपर के अधिकारियों से की गई है। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र के पीएचसी बजरंगनगर में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी पर आरोप लगाया कि ये ड्यूटी छोड़ सीएचसी पर जमे रहते हैं अधीक्षक की खिदमत करते है तथा अवैध वसूली का दबाव बनाते हैं। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डा. विशाल सिंह यादव का कहना है कि हमको आये अभी एक महीना हुआ है। मेरे ऊपर जो आरोप स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशाओं द्वारा लगाया गया है वह पूर्णतया निराधार है। 11 व 12 जुलाई को औचक निरीक्षण में सभी सीएचओ अनुपस्थित पाए गए थे जिसके कारण मेरे ऊपर आरोप लगाकर अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। विभाग में जो गाड़िया लगीं है उनको न चलवाने का दबाव बनाया जा रहा है। सभी को नियमानुसार ड्यूटी करनी पड़ेगी। इस अवसर पर आशुतोष सिंह, अभिषेक यादव, सुनील कुमार, रेखा मौर्या, पुष्पा पांडेय, सीमा देवी, एकता शर्मा, प्रियंका भारती, कृति मौर्या, प्रीति सिंह, प्रियंका राय, विद्या पटेल, कंचन सिंह, रीता सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।