जौनपुर धारा, जौनपुर। सिरकोनी विकास खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता ब्लाक के नरईबीर बाबा धनेजा के खेल मैदान में आयोजित बालीबॉल, खो-खो, कबड्डी आदि प्रतियोगिता करायी गयी। खण्ड विकास अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने कहा कि खेल कुद से बच्चों का शारीरिक विकास होता है और एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। ऐसे में इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन होना आवश्यक है। प्रतियोगिता में 100मीटर की बालक दौड़ में लाडनपुर के विजय चौहान, बालिका वर्ग से सेहमल पुर की नन्दनी, तथा 200मीटर की दौड़ में बालक वर्ग से लाडनपुर के विजय चौहान व सेहमलपुर की अंशिका यादव प्रथम रहीं। लम्बी कूद में बालक वर्ग से जमैथा से मोहम्मद समीर बालिका वर्ग से सेहमलपुर की अंशिका यादव प्रथम रही। खो-खो प्रतियोगिता में बालक वर्ग से लाडनपुर की टीम तथा बालिका वर्ग से नाथूपुर की टीम विजयी रही। कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग से परियावां की टीम तथा बालिका वर्ग से भी परियावां की टीम विजयी रही। गोला फेंक में बालक वर्ग से नाथूपुर के शिवम यादव तथा बालिका वर्ग से नाथूपुर की कोमल यादव विजयी रही। बालीवाल प्रतियोगिता में जो कि बालक वर्ग में खेला गया जिसमें सुंगुलपुर की टीम विजयी रही।
― Advertisement ―
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क करता है निवास

Previous article
Next article

