― Advertisement ―

spot_img

अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर बवाल, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

जौनपुर। Ambedkar Murti Jaunpur मामले में उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब केराकत कोतवाली क्षेत्र के बाकुलिया (कुसरना) गांव में अज्ञात...

E-Paper 17-04-2026

Homeअपना जौनपुरस्लज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण व बैठक संपन्न

स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण व बैठक संपन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेण्टर फॉर साइंस एण्ड एनवायरमेंट के कार्यक्रम अधिकारी ई.मनीष मिश्रा, अलका कुमारी, वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक सुब्रत चक्रवर्ती ने 26 जून को जौनपुर जिले का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य 32 केएलडी क्षमता वाले फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण और नगर पालिका में एफएसएसएम योजनाओं पर चर्चा करना था। इस प्लांट का रखरखाव अमृत मित्र योजना के अंतर्गत महिलाओं द्वारा किया जा रहा है, जिनका आंकलन अलका कुमारी ने प्लांट विजिट के दौरान किया।इस दौरान नगर पालिका परिषद में बैठक कर पांच बिन्दुओं पर गहनता से समीक्षा की। बैठक में जौनपुर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने अपने स्टाफ को फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी बताया कि नगर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए यह प्लांट एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जलकल के अवर अभियंता रागिनी मौर्या, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अवधेश कुमार, यूआईएस घनश्याम, डीपीएम एसबीएम खुशबू,डूडा सीएमएम जितेंद्र तथा अरविंद सिंह ने भी अपने विचार साझा किए और प्लांट के संचालन और रखरखाव के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Share Now...