Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरस्मार्ट फोन का सही उपयोग करे छात्र : परीक्षा नियंत्रक

स्मार्ट फोन का सही उपयोग करे छात्र : परीक्षा नियंत्रक

  • तकनीकी संसाधनों और शिक्षा पर विशेष जोर दें : धनंजय सिंह

जौनपुर धारा, जौनपुर। सहकारी पीजी कालेज मिहरावां मे स्वामी विवेकानन्द योजना के अन्तर्गत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु निःशुल्क स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद धनज्जय सिंह छात्रों को तकनीकी  संसाधनों और शिक्षा पर विशेष जोर देने को कहा। कहां कि तकनीकी संशाधनो का सही उपयोग करें। सरकार की इस योजना का लाभ लें। उन्होंने महाविद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि  हेतु विश्वविद्यालय पुस्तकालय को आर्थिक सहायता प्रदान करने का भी आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रण अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओ को स्मार्टफोन का सकारात्मक प्रयोग करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। स्मार्टफोन में पठन-पाठन संबंधी सब कुछ सामग्री मिल जाती है। उसका सदुपयोग करें, महाविद्यालय के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रबन्धक राजीव कुमार सिंह ने युवाओं को इस तकनीक का सदुपयोग करके आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए इसके लाभ एवं हानि के बारे मे भी सजग रहने के लिए भी जागरूक किया। प्राचार्य डॉ.अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि भविष्य में कालेज के छात्र एवं छात्राओं के विकास के सभी अवसर प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.राजबहादुर यादव एवं आभार ज्ञापन डॉ.पुष्पा सिंह ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेशनल कैडेट कोर के समस्त छात्र छात्राएं एवं उनके अधिकारी  प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।