
ऋतिक रोशन को बॉलीवुड का ग्रीक गॉड कहा जाता है। आज यानि 10 जनवरी को वह 49 साल के हो गए हैं। ऋतिक रोशन को सिर्फ उनकी एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि किलर लुक्स, दमदार फिजीक और बेहतरीन डांस के लिए भी जाना जाता है। इसके साथ वह अक्सर अपने अफेयर और लव लाइफ को लेकर खबरों में बने रहते हैं। ऋतिक रोशन के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़े कुछ किस्से।
आपको बता दें कि ऋतिक रोशन वॉलीवुड के आकर्षक एक्टर में से एक है। जहां वे अच्छी फिल्मों के लिए चर्चा में रहे हैं वहीं एक्ट्रेस ने नाम जुड़ने के कारण विवाद का भी हिस्सा बने हैं। भला कंगना रनौत का ऋतिक के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक करने के पूरे प्रकरण को कोई कैसे भूल सकता है। कंगना ने तो ऋतिक पर यहां तक आरोप लगाया था कि ऋतिक ने सुजैन से तलाक लेने के बाद उनसे शादी करने का वादा किया था. और बाद में ऋतिक ने उन्हें धोखा दिया। लेकिन ऋतिक के सुजैन से तलाक की वजह केवल कंगना नहीं है। बल्कि 2010में आई फिल्म ‘काइट्स’ में ऋतिक की को-स्टार रही मैक्सिकन अभिनेत्री बारबरा मोरी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भले हीं ऋतिक –बारबरा की ऑन-स्क्रीन कैमेस्ट्री दर्शकों को पसंद न आई हो पर दोनों की आपस की ऑफ स्क्रीन जोर पकड़ चुकी थी, और जल्द हीं यह खबर सुजैन के कानों तक भी पहुच गईं। सुजैन पहले से हीं कंगना के साथ ऋतिक के अफेयर की खबर से परेशान थी। अब बारबरा मोरी के साथ अफेयर की खबर ने ऋतिक और सुजैन के बीच की दूरी को काफी बढा दिया, और अन्त में दोनों ने 2014 में तलाक लेने का फैसला किया। बता दें कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने 20 दिसंबर 2000 में बेंगलुरु में शादी की थी। दोनों बचपन के दोस्त थे। इनके दो बेटे हैं। रिहान और रिदान हैं। सुजैन से तलाक के बाद इन दिनों ऋतिक एक बार फिर से मॉडल एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को लेकर बेहद सीरियस हैं।


