जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अवगत कराया है कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा जनपद में 16 फरवरी से जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में संचालित हो रही है। परीक्षा शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकल विहीन सम्पन्न कराये जाने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रटों की िनयुक्ति की गई है, जिसके शत-प्रतिशत उपस्थिति के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा केन्द्रवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि जनपद के कुछ परीक्षा केन्द्रों पर लगाए गये स्टैटिक मजिस्ट्रेट आदेश के बावजूद सेन्टर पर नहीं जा रहे हैं, फलस्वरूप उनके स्थान पर उपजिलाधिकारी स्तर से वैकल्पिक व्यवस्था कर कार्य लिया जा रहा है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि ऐसे स्टैटिक मजिस्ट्रेट जो सेन्टर पर आदेश के बावजूद नहीं जा रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जाय।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
स्टैटिक मजिस्ट्रेटों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

Previous article
Next article

