― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनस्टार्स पर फूटा रत्ना पाठक का गुस्सा

स्टार्स पर फूटा रत्ना पाठक का गुस्सा

हाल ही में एक इंटरव्यू मे रत्ना पाठक काफी गुस्से में नजर आईं. उन्होंने कहा कि सीनियर एक्टर फ्लाइट में खुद की कॉफी भी नहीं ले सकते, क्या वो तीन साल के बच्चे हैं. बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह बहुत जल्द वेब सीरीज़ ‘हैप्पी फैमिली कंडीशंस अप्लाई’में नजर आने वाली हैं. इस सीरीज में एक्ट्रेस एक गुजराती हाउस वाइफ का किरदार निभा रही हैं. हालांकि फिल्मों में सिंपल रोल में दिखने वाली रत्ना रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं. जो देश के हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हुई नजर आती हैं. वहीं हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रत्ना ने सेलेप्स पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि, ‘कोई भी सीनियर एक्टर किसी फ्लाइट में जूनियर से कैसे कॉफी मंगा सकते हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए इस इंटरव्यू में रत्ना ने कहा, ‘हाल ही में एक फ्लाइट में यात्रा करते हुए एक मैंने देखा है कि फ्लाइट में सीनियर एक्टर एक कप कॉफी भी खुद नहीं ला सकते हैं और अपने जूनियर से वो कॉफी के लिए पूछते भी नहीं है. यहां तक कि उनके लिए कॉफी उनके असिस्टेंट लेकर आते हैं, जिसे वो कप खोलकर एक घूंट पीते हैं और फिर उसे वापस सहायक को लौटा देते हैं. इसकी एक क्लिप को हाल ही में एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर भी किया था. रत्ना पाठक के इस वीडियो पर फेमस सिंगर बेनी दयाल ने कमेंट करते हुए कहा, वो सही है. मुझे अपना बैग खुद ले जाना पसंद है और किसी और को ये लेके भी नहीं जाना चाहिए. इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने दावा किया कि उन्होंने एक बार एक फ्लाइट में रत्ना को देखा था और तब वो एयरलाइंस के कर्मचारियों से बहुत ही विनम्रता से बात कर रही थीं.

Share Now...