Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरस्कूल से घर लौट रही बारहवीं की छात्रा को दबंग ने मारपीट...

स्कूल से घर लौट रही बारहवीं की छात्रा को दबंग ने मारपीट कर किया घायल

  • पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग का है मामला

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नैपूरा गांव में विद्यालय से घर वापस आते समय रास्ते में दबंग ने एक छात्रा को मारपीट कर घायल कर दिया। छात्रा ने गौराबादशाहपुर थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। नैपूरानिवासी ईशु पुत्री मदनलाल ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह विद्यालय से एक बजे घर वापस जा रही थी तभी रास्ते में कौवापार निवासी सौरभ यादव ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया, जिससे मैं मौके पर बेहोश हो गई। बाद में सूचना पर पहुंचे घर वाले उसे उठाकर घर ले गए। मारपीट में आंख पेट और पीठ  पर चोट लगी है जाते-जाते सौरभ यादव ने जान से मारने की धमकी भी दिया है। पूर्व में भी वह छात्र के साथ मारपीट कर चुका है जिसे सुलह समझौते से निपटा दिया गया था। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष फूलचंद पांडे ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है, जिसके चलते मारपीट हुई है। मौके पर पुलिस गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।