Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरस्कूल बस की चपेट में आने से शिक्षक की मौत

स्कूल बस की चपेट में आने से शिक्षक की मौत

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आने से शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष बरनवाल जफराबाद क्षेत्र के शेखवाड़ा निवासी के रूप में हुई। वह प्रतिदिन की तरह अपने घर से केपी इण्टर कॉलेज में पढ़ाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही जफराबाद रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे, उसी दौरान छात्रों को लेकर जा रही स्कूल की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। सुबह 7:२५ के करीब स्कूल की बस सुबह छात्रों को लेकर जा रही थी। वही जौनपुर शहर से अध्यापक संतोष बरनवाल विद्यालय जा रहे थे। जैसे ही वह जाफराबाद फाटक से पहले पहुंचे थे कि बस उन्हें टक्कर मारते हुए आगे भागने लगी। स्थानीय लोगों व पुलिस ने दौड़ाकर स्कूल बस व चालक को पकड़ा। वहीं बस में सवार छात्रों को उतार कर दूसरे बस में बैठाकर स्कूल के लिए भेजा गया। पुलिस ने बस व चालक को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है।