जौनपुर धारा, केराकत। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार से तहसील क्षेत्र के सभी विद्यालय खुल गए। हालांकि छात्रों की उपस्थिति कम रही लेकिन काफी समय बाद स्कूल आए छात्र काफी उत्साहित नजर आए। एसडीएम नेहा मिश्रा ने तहसील क्षेत्र के मुफ्तीगंज और केराकत ब्लॉक क्षेत्र के अनेक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों में अध्यापकों और छात्रों की उपस्थिति, मिड डे मील और विद्यालय परिसर की साफ सफाई चेक की। एसडीएम ने बताया कि सभी विद्यालय खुले मिले अध्यापक भी उपस्थित रहे। हालांकि छात्रों की संख्या कम रही। उन्होंने बताया कि विद्यालय खुलने के पहले ही साफ सफाई करा दी गई थी।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
स्कूल खुले, एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

Previous article


