Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरस्कार्पियो के धक्के से वृद्ध दम्पती की मौत, माँ-बेटी घायल

स्कार्पियो के धक्के से वृद्ध दम्पती की मौत, माँ-बेटी घायल

  • रामनगर भगासा मार्ग पर कटघर गांव की घटना

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र के कटघर गांव के पास शनिवार सुबह अनियन्त्रित स्कार्पियो के धक्के से चार लोग घायल हो गये जिसमें अस्पताल में दो की मौत हो गई, जबकि दो को इलाज के बाद मौके पर पहुँचे परिजन घर लेकर चले गए। मामले में पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

बता दें कि थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांव से निकल कर यात्रा करने के लिए बस के इन्तजार में शनिवार को थाना क्षेत्र के नरवारी गांव निवासिनी माँ बेटी शकुन्तला 40 वर्ष व तारा 12 वर्ष और रिश्ते में आए सुइथाकला गाँव से सुल्तानपुर जिले के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के सिरखिनपुर गांव निवासी वृद्ध दम्पती रामनयन 70 व अशरफी 65 कटघर गांव के पास सड़क के किनारे बैठे आग ताप रहे थे तभी भगासा की तरफ से आ रही अनियन्त्रित स्कार्पियो चारों को धक्का मारती हुई गड्ढे में पलट गई। फिलहाल आसपास के लोग दौड़ कर स्कार्पियो को गड्ढे से निकालकर उसके जद में आए चारों लोगों को उपचार हेतु शाहगंज भेजवाया जहां उपचार के दौरान वृद्ध दम्पती की मौत हो गई, जबकि हल्की फुल्की चोट की शिकार माँ बेटी को उपचार के बाद परिजन घर लेकर चले गए। इधर स्कार्पियो चालक मौत की खबर पाते ही मौका देख धीरे से खिसक लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कराते हुए लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मामले में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विधिक कार्रवाई तहरीर और रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। स्कार्पियो गाड़ी थाना क्षेत्र के चौबाहा गांव के किसी व्यक्ति की बतायी जाती है।