Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरसोनी चौरसिया का इंदिरा चौक पर हुआ स्वागत

सोनी चौरसिया का इंदिरा चौक पर हुआ स्वागत

जौनपुर धारा, बदलापुर। अयोध्या में 22जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। हाड़ कंपा देने वाली ठण्ड के बावजूद लोग अपने-अपने तरीके से रामलला के प्रति अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं। इसी कड़ी में काशी से अयोध्या का 228 किलोमीटर का सफर चार दिनों में पूरा करने निकली वाराणसी की स्केटर सोनी चौरसिया बृहस्पतिवार को अपने दूसरे दिन यात्रा के दौरान इंदिरा चौक बदलापुर पहुचीं, जहाँ पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। बातचीत में स्केटर सोनी चौरसिया ने बताया कि अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण के बाद उन्होंने अपने खेल यानी स्केटिंग को चुनते हुए काशी से अयोध्या जाने का निर्णय लिया। सोनी ने बताया कि इस 228 किलोमीटर की दूरी को 4दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। काशी से 70 किलोमीटर की यात्रा पहले दिन करके जौनपुर पहुंची फिर सुल्तानपुर और फिर अयोध्या होते हुए राम नगरी पहुंचना है। सोनी ने बताया कि बीते दिनों कश्मीर के लाल चौक से कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक तक 5011 किलोमीटर की स्केटिंग यात्रा की थी, मेरी तैयारी पहले से है। थोड़ी ठंड से दिक्कत हो रही है। यहां तक की स्केट के अंदर पंजों में भी ठंड लग रही है। लेकिन स्केटिंग करने के दौरान वार्मअप हो जाएगा। इसके पूर्व सोनी ने 126 घंटा पांच मिनट तक लगातार कथक नृत्य करने का विश्व रिकार्ड कायम कर लिया था।