― Advertisement ―

spot_img

सेंट्रल CCTV कैमरों से हो रही परीक्षा केंद्रों की निगरानी

परीक्षा नियंत्रक ने केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से किया अवलोकनजौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 की सम सेमेस्टर परीक्षाओं को पारदर्शी और...

E-Paper 15-04-2026

Homeमनोरंजनसोनाली ने बताया कैंसर पीड़ा की दास्तान

सोनाली ने बताया कैंसर पीड़ा की दास्तान

बीमारी का पता लगते ही पति के चेहरे का रंग उड़ा, और मैं शॉक में थी’

90 के दशक की चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक सोनाली बेंद्रे ने अपनी कैंसर जर्नी पर बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे कैंसर ने उन्हें और उनके परिवार को हिलाकर रख दिया था। एक इंटरव्यू में सोनाली ने कहा, ‘ये बहुत शॉकिंग थी। उस समय मैं सोचती थी कि मुझे कैंसर कैसे हो सकता है। मैं तब एक रियलिटी शो कर रही थी जब मुझे कैंसर के बारे में पता चला। मैं हर हफ्ते शूटिंग करती थी, अचानक ये सब हुआ और मैं एकदम से गायब हो गई। जब आप पब्लिक फिगर होते हो और अचानक से गायब हो जाते हो और कोई आपकी जगह ले लेता है तो कई तरह की बातें होती हैं। सोनाली से जब इंटरव्यू में पूछा गया कि उन्हें कैंसर होने का आभास कैसे हुआ तो वे बोलीं, ‘मुझे लग रहा था कि कुछ तो है जो मेरे साथ सही नहीं है। फिर मैं डॉक्टर के पास गई तो मुझे मालूम हुआ। पहले लगा था कि ट्यूमर ज्यादा बड़ा नहीं होगा लेकिन जब टेस्ट हुए तो मालूम चला कि मामला गंभीर है। कैंसर के बारे में सुनकर मेरे पति गोल्डी बहल का चेहरा सफेद पड़ गया था। मैंने परिवार के हर सदस्य के चेहरे का रंग उड़ते देखा। गोल्डी ने दो दिन के अंदर डिसीजन लिया और हम इलाज के लिए देश से बाहर चले गए। मैंने गोल्डी से कहा कि वो जल्दबाजी न करें लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि मैं अपना फोकस केवल हेल्थ पर रखूं और जिंदा बच जाऊं। सोनाली ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि कैंसर से जूझने के दौरान उन्हें डॉक्टर ने कहा था कि उनके बचने के सिर्फ 30ज्ञ् चांस थे। जुलाई 2018 में सोनाली को कैंसर डिटेक्ट हुआ था और वो इसका इलाज कराने के लिए न्यूयॉर्क चली गई थीं। वहां वे करीब 6 महीने तक रही थीं।

Share Now...