― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसेवानिवृत्त आईएएस ने पढ़ाया नैतिकता का पाठ

सेवानिवृत्त आईएएस ने पढ़ाया नैतिकता का पाठ

जौनपुर धारा, जौनपुर। पूर्व में जिलाधिकारी व मण्डलायुक्त के रूप में सेवा दे चुके सेवानिवृत्त आईएएस दिनेश प्रताप सिंह शुक्रवार को क्षेत्र के बाल संरचना संस्थान इण्टरमीडिएट कालेज लालापुर में एक शिक्षक के रूप में दिखे। इस दौरान उन्होंने बच्चों समेत शिक्षकों को कर्तव्यपरायणता का पाठ जमकर पढ़ाया। संस्थान के लोगों ने इसके लिए आभार जताया। शुक्रवार को अपने व्यक्तिगत कार्यक्रम के चलते श्री सिंह सबसे पहले क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय डीहअसरफाबाद पहुंचे। वहां उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जनपद स्तरीय दक्षता परीक्षा 2020 के प्रतिभावान बच्चों की शिक्षा दीक्षा का हाल जानने के बाद प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त की। तत्पश्चात वे बाल संरचना संस्थान इण्टरमीडिएट कालेज लालापुर के प्रबन्धक सुरेश पाण्डेय से सम्पर्क कर संस्थान के बच्चों और शिक्षकों के बीच एक शिक्षक की भूमिका में नजर आए।जहां उन्होंने बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया वहीं शैक्षिक दृष्टिकोण से कमज़ोर बच्चों को प्रोत्साहित करने के तरीकों को शिक्षकों संग साझा करते हुए कर्तव्यपरायणता का पाठ पढ़ाया। इसके पूर्व संस्थान परिवार द्वारा श्री सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान दुष्यंत मिश्र, डॉ.रणंजय सिंह, सन्तोष कुमार पाण्डेय, रणविजय सिंह, संजय सिंह समेत अन्य लोग और बच्चे मौजूद रहे।

Share Now...