जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस कर्मियों को सख्त हिदायत दे रहें हैं कि जिले में चोरी, छिनैती व लूट की घटना न हो और जिले की जनता अमन-चैन से रह सके लेकिन सजईंकला,देवकीपुर में हुए इन्जन चोरी का पुलिस खुलासा कर नहीं पायी थी कि 12/13 अप्रैल की रात्रि चोर थाना क्षेत्र अन्तर्गत सजईंकला खुर्द में रईसा बानो पत्नी मो. हनीफ के मशीन के कमरे का सेंध काटकर अन्दर घुस गये और सबमर्सिबल उठा ले गये। सुबह जब परिवार के लोग उठे और देखा कि पीछे से सेंध कटी है और सबमर्सिबल गायब है। पीड़िता रईसा बानो ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की तहरीर दे दी है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सेंध काटकर सबमर्सिबल उठा ले गये चोर
Previous article

