Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुर25 शीशी नाजायज शराब के साथ युवक गिरफ्तार

25 शीशी नाजायज शराब के साथ युवक गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। मड़ियाहूँ कोतवाली पुलिस ने बुधवार को खेताब चढ़ई नहर पुलिया के पास से एक युवक को 25 शीशी नाजायज शराब के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस बल के साथ चोरारी बाजार में संदिग्ध वाहनों के व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की खेताब चढ़ई नहर पुलिया पर एक युवक नाजायज शराब के साथ मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से युवक को हिरासत में लिया। जमा तलाशी के दौरान एक झोले में उसके पास से 25 शीशी नाजायज शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम बबलू पटेल पुत्र अवध राज पटेल निवासी काजीपुर महदेवा थाना मड़ियाहूँ बताया। आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद पुलिस ने युवक का चालान न्यायालय भेज दिया।