Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeविचार/लेखसूर्य ग्रहण और शारदीय नवरात्र का दुर्लभ संयोग

सूर्य ग्रहण और शारदीय नवरात्र का दुर्लभ संयोग

अयोध्या. ज्योतिष गणना में ग्रह-नक्षत्रों और पर्व का बहुत अधिक महत्व माना जाता है. प्रत्येक वर्ष आश्विन मास की शुक्ल प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होती है. ऐसी स्थिति में इस वर्ष शारदीय नवरात्र की शुरुआत 15 अक्टूबर दिन रविवार से शुरू हो रही है. साथ ही नवरात्रि के 1 दिन पहले ही सूर्य ग्रहण लग रहा है तो ऐसी स्थिति में ज्योतिष गणना के अनुसार इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर भी देखने को मिलेगा, लेकिन नवरात्रि में खासकर कुछ राशि के जातकों पर कई तरह के लाभ भी देखने को मिल सकता है.

ज्योतिष गणना के अनुसार 14 अक्टूबर को रात्रि 8 बजकर 34 मिनट से सूर्य ग्रहण शुरू होगा जो 15 अक्टूबर को रात्रि 02 बजकर 25 मिनट तक रहेगा. ऐसी स्थिति में सूर्य ग्रहण का प्रभाव नवरात्रि पर नहीं पड़ेगा. अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम के अनुआर नवरात्रि में चार राशि के जातक मौज कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कहीं आप भी तो नहीं है उस राशि में शामिल.

मेष राशि: शारदीय नवरात्रि मेष राशि के जातकों के लिए काफी खास रहने वाला है क्योंकि इस राशि पर मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलने वाला है. जिस कारण से मेष राशि के जातकों के काफी समय से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे, सेहत में सुधार होगा, धन लाभ के योग बन सकते है.

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए शारदीय नवरात्रि बहुत खास रहने वाला है. प्रतियोगिता परीक्षा करने वाले छात्रों के लिए कई तरह के लाभ मिल सकते है, नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है.

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए शारदीय नवरात्रि विशेष रहने वाला है. सिंह राशि के जातक को अपनी मनपसंद नौकरी मिल सकती है. साथ ही अविवाहित जातकों को विवाह का योग बनेगा. व्यापार में वृद्धि होगी रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा.

तुला राशि : तुला राशि के जातकों के लिए शारदीय नवरात्र में कई शुभ समाचार मिल सकते हैं. सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे, दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी.