― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेश'सुहागरात का वीडियो हो गया वायरल, पहले दुल्हन की तरफ देखा और...

‘सुहागरात का वीडियो हो गया वायरल, पहले दुल्हन की तरफ देखा और फिर…

लखनऊः इंटरनेट के दौर में फेमस होने की लत लोगों को इस कदर लग चुकी है कि अब वह कुछ भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दे रहे हैं. रील के चस्के ने लोगों की प्राइवेसी को भी खत्म कर दिया है. आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो शायद लोगों को शेयर नहीं करना चाहिए. इंस्टाग्राम पर ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जो एक शख्स ने अपने सुहागरात की शेयर की है. इसी शख्स ने पहले शादी का वीडियो शेयर किया था. पत्नी की मांग में सिंदूर डालते हुए वीडियो बनाया था और उसे शेयर किया था.

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहा है. दोनों दूल्हा-दुल्हन के लिबास में हैं. शख्स शादी के बाद सुहागरात की तैयारी कर रहा है. लेकिन इससे पहले उसने एक रील बनाया. वह कैमरे की तरफ देखकर पत्नी का घूंघट उठाता है और फिर उसे टेडी बीयर देता है. बता दें कि वीडियो में नजर आने वाला शख्स लगातार रील बनाता रहता है और इंस्टाग्राम की दुनिया में फेमस है. इस शख्स का नाम राजा है और अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो पोस्ट करता रहता है. इंस्टाग्राम पर इस शख्स के 30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वहीं सुहागरात के इस वीडियो को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘यहां तो छोड़ दे वीडियो बनाना.’ वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘भाई अपडेट देते रहना हम लोग ऑनलाइन ही हैं.

Share Now...