Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसुरक्षा बीमा योजना हेतु नामांकन कराया है या नहीं : जिलाधिकारी

सुरक्षा बीमा योजना हेतु नामांकन कराया है या नहीं : जिलाधिकारी

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सिविल लाइंस शाखा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा वित्तीय समावेशन संतृप्तिकरण अभियान का जायजा लिया गया। शाखा में जो ग्राहक उपस्थित थे, उन ग्राहकों से उन्होंने संवाद किया तथा जानकारी प्राप्त की कि उन्होंने सुरक्षा बीमा योजना हेतु नामांकन कराया है या नहीं। इसके साथ ही बैंक कार्मिकों से सभी खाताधारकों के प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना हेतु नामांकन कराने हेतु जागरूक करने की अपील भी की। इसी क्रम में शाखा प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिए गया बैंक के कर्मचारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए और सुरक्षा बीमा और जीवन ज्योति बीमा योजना पर विशेष बल देते हुए प्रत्येक व्यक्ति को संतृप्तिकरण करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही अग्रणी जिला प्रबंधक को यह निर्देश दिया गया कि अविलम्ब एक विशेष पत्र जारी करें। जिसमें इस जनपद के शाखा के समस्त शाखा प्रबंधक और क्षेत्रीय प्रबंधक इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना से संतृप्त करते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति को संतृप्त करना सुनिश्चित करेंगे।