Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरसुबह 06:00 बजे की खबरें एक नजर में…

सुबह 06:00 बजे की खबरें एक नजर में…

  • कल मनाई जाएगी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर 31 मई को अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई जाएगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल ने बताया कि समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर 31 मई दिन बुधवार सुबह 10 बजे से राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई जाएगी जिसमें सभी विधायक, पूर्व विधायक, एमलसी, पूर्व एमलसी, जिला पंचायत सदस्य, वरिष्ठ पदाधिकारियों एव कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

  • रोजगार मेले का आयोजन आज

जौनपुर धारा, जौनपुर। निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ.प्र.के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में 30 मई को प्रात: 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया गया है जिसमें निजी क्षेत्र की लार्सन एण्ड टुर्ब्रों (एलएनटी), पुखराज हेल्थ केयर, मैनकांइड हेल्थ केयर, सिपला आयुर्वेंद, ब्राइट फ्यूचर आग्रेनिक हर्बल आदि कम्पनियों के द्वारा शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, आईटीआई एवं स्नातक उत्तीर्ण आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों को कैम्पस सलेक्शन करेंगी। जिसमें अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करें।

  • भाई की पिटाई से नाराज दूल्हे ने शादी से किया इंकार

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत नटौली गांव में अम्बेडकर नगर से बारात आयी थी जिसमें पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ युवकों ने दूल्हे के भाई को पीटकर घायल कर दिया जिसके चलते दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। नटौली गांव निवासी स्व. राजदेव राजभर की बेटी अनीता की शादी अम्बेडकरनगर के मालीपुर के मिथलेश राजभर पुत्र राधेश्याम के साथ तय हुई थी। बारात रविवार को नटौली गांव पहुंची जिसमें दूल्हे के भाई के साथ गांव के ही कुछ युवकों की पुरानी रंजिश थी जिसके चलते गांव में पहुंचने से पहले घात लगाए युवकों ने दूल्हे के भाई को पीटकर घायल कर दिया। जिसके चलते नाराज दूल्हे मिथलेश ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग मान मनौवल में लगे हुए थे लेकिन दूल्हा शादी करने से इंकार करता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराकर बैठकर शादी की रस्में पूरी करवायी।

  • बैठक अब 2 जून को

जौनपुर धारा, जौनपुर। नियत प्राधिकारी विनियमित ने अवगत कराया है कि विनियमित क्षेत्र जौनपुर की तैयार की जा रही जौनपुर महायोजना-2031 (प्रारुप) पर जन सामान्य से प्राप्त कुल 524 आपत्तियों/सुझावों पर विचार कर निस्तारण हेतु 29 मई को बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में की गयी थी परन्तु अपरिहार्य कारणों से उक्त बैठक को स्थगित करते हुए पुन: 2 जून को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होना निर्धारित किया गया है।