जौनपुर धारा, बदलापुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कबेली गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास लखनऊ- वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार की चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुचीं पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के डड़ारी गांव निवासी 22 वर्षीय शिवम गौतम और 20 वर्षीय शिवानी गौतम बाइक से अपने ननिहाल कबेली गांव गए हुए थे। वहां से कुछ सामान खरीदने के बाद दोनों सिंगरामऊ बाजार जा रहे थे। वह जैसे ही कवेली पेट्रोल पंप के पास पहुंचे कि सामने से आ रही आर्टिगा कार से जोरदार टक्कर हो गई। घटनास्थल पर ही दोनों भाई बहन की मौत हो गई। उधर दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कबेली गांव निवासी ननिहाल के लोग मौके पर पहुँच गए। महिलाएं दहाड़ मारकर रोने लगी तो सबकी आँखे नम हो गईं। पुलिस ने आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए उक्त कार और क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।
― Advertisement ―
आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कार की चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन की मौत

Previous article
Next article

