Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरसुधाकर सिंह की मनी 13वीं पुण्यतिथि

सुधाकर सिंह की मनी 13वीं पुण्यतिथि

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। पिलखिनी स्थित सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय में रविवार को सुधाकर सिंह की 13वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि मेरे बड़े भाई स्व. सुधाकर सिंह हम लोगों के बीच नही हैं लेकिन उनका आशीर्वाद और प्रेरणा परिवार को मिलता रहता है। उन्होंने परिवार को एक सूत्र में बांधकर एकता का जो पाठ पढ़ाया और पूरे परिवार को संगठित कर जो प्रेरणा दी उसको हमारे बच्चे आगे बढ़ा रहे हैं। इससे मुझे काफी खुशी हो रही है। कालेज के प्रबंधक उनके बड़े पुत्र अरविंद सिंह ने अपने पिता के नाम पर क्षेत्र के बच्चों व बच्चियों के बेहतर शिक्षा के लिए जिस शिक्षण संस्थान की स्थापना की वह दिन प्रतिदिन प्रगति के पद पर अग्रसर है। इस शिक्षण संस्था से शिक्षा प्राप्त कर लोग आगे बढ़ रहे हैं। संचालन विवेक और आनंद ने किया। प्राचार्य डा. रूबी राय ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राहुल सिंह, अमन सिंह, विनय सिंह, रवींद्र प्रकाश मिश्र, सुनील सिंह, सन्तोष सिंह, मनीष सिंह, सदानन्द सिंह, दुर्गेश सिंह आदि उपस्थित रहे।