जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र में आस्था के केन्द्र के रूप में विख्यात बसौली धाम स्थित साईं बाबा का 23वाँ वार्षिकोत्सव रविवार को पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह 6 बजे श्रृंगार आरती के साथ ही कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। क्षेत्रवासियों के अलावा दूर दराज से श्रद्धालुओं का जमावड़ा धाम परिसर में लगा रहा जहाँ साँई भक्तों के भजन कीर्तन और जयकारों से समूचा परिसर गुंजायमान रहा वहीं पट्टीनरेन्द्रपुर बाजार से शिवकुमार सोनी के नेतृत्व में निकाली गयी शोभायात्रा लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र रही। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर रखी थी। इस दौरान आशुतोष सिह, आशुतोष दूबे, भेले सोनी, ओम प्रकाश सेठ समेत भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए।
धूमधाम से मनाया गया सांई बाबा का वार्षिकोत्सव


