जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। विधानसभा के सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ.ज्ञान प्रकाश द्वारा अपने क्षेत्र में एरिया डिनॉमिनेशन के समय वर्नुबल एवं क्रिटिकल बूथ पर संवेदनशीलता के मापन एवं शांतिपूर्ण मतदान हेतु जागरूक करने तथा भयमुक्त वातावरण बनाने के लिए भ्रमण कर उपस्थित लोगो को बताते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने सी-विजिल मोबाइल ऐप विकसित किया है। इस ऐप के माध्यम से नागरिक विभिन्न तरीके से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। सी-विजिल मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। कोई भी नागरिक सी-विजिल मोबाइल ऐप में आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी फोटोग्राफ, वीडियो या ऑडियो अपलोड कर सकते हैं। इस प्रकार से दर्ज की गई शिकायत दर्ज करने के 100मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता को शिकायत करने के लिए अपना नाम और मोबाइल नंबर देने की कोई बाध्यता नहीं है। लेकिन अगर शिकायतकर्ता अपने नाम या मोबाइल नंबर से शिकायत करता है तो अपनी शिकायत की स्थिति में हुई कार्यवाही को देख सकता है। सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ ज्ञान प्रकाश ने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए चुनाव की घोषणा होने के पश्चात उत्तर प्रदेश में सी-विजिल ऐप के तहत विभिन्न माध्यमों से शिकायतें दर्ज हुइ& है। इसमें से प्राप्त शिकायतें की सबसे पहले संबंधित को प्रेषित कर जांच करवाई जाती है और जांच आख्या के आधार पर निण&य किया जाता है। सहायक निवा&चन अधिकारी एवं उपजिला अधिकारी डॉ.ज्ञान प्रकाश ने उपस्थित लोगो को बताया कि आमतौर पर सी-विजिल ऐप में धनराशि वितरण, गिफ्ट/कूपन वितरण, शराब वितरण आदि शिकायतों के अतिरिक्त बिना अनुमति पोस्टर, बैनर लगाना, बिना अनुमति बैठक करना, बिना अनुमति के प्रचार में गाड़ी लगाना, धामि&क तथा उन्मादी भाषण करने सम्बन्धी परिवाद अंकित किये जाते है।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
सी-विजिल एप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उलंघन की करे शिकायत : डॉ.ज्ञान प्रकाश



