Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकोई भी भूखा न सोए संकल्प के साथ घर-घर पहुंच रहा अनाज

कोई भी भूखा न सोए संकल्प के साथ घर-घर पहुंच रहा अनाज

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अन्तर्गत छितौना गांव में विशाल भारत संस्थान द्वारा संचालित विश्व का पहला अनाज बैंक जिसका उद्देश्य ही है, कोई भी भूखा न सोए। इस दौरान विशाल भारत संस्थान, जौनपुर के जिला चेयरमैन नौशाद अहमद दुबे को जैसे ही सूचना मिली कि छितौना गांव में कुछ परिवार भूख से पीड़ित है तब वे विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.राजीव श्रीगुरुजी के निर्देश पर लगभग 5दर्जन लोगों में स्वयं अनाज वितरित करने गांव में पहुंचे। नौशाद अहमद दुबे ने घर-घर जाकर परिवार का हाल जाना और अनाज उपलब्ध कराया। इस अवसर पर छितौना प्रधानपति फौजी सुबास यादव, मो.आज़म, डेहरी पूर्व प्रधान संतोष कुमार, संजय सरोज, विशाल मौर्य के साथ तमाम लोग मौजूद रहे।