Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरसीजन दर सीजन देखने को मिले हैं एक से एक शानदार खिलाड़ी

सीजन दर सीजन देखने को मिले हैं एक से एक शानदार खिलाड़ी

MS Dhoni GOAT: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास में अभी तक एक से एक शानदार खिलाड़ी सीजन दर सीजन देखने को मिले हैं, लेकिन एक टीम जो सभी की पसंदीदा रही वो चेन्नई सुपर किंग्स है. दरअसल इस टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विपक्षी टीम के घर पर भी उनके नाम की गूंज स्टेडियम में सुनने को मिल जाती है. इसी बीच पूर्व वनडे वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन ने भी धोनी की तारीफ करते हुए उन्हें IPL का सबसे महान खिलाड़ी बताया है.

दरअसल इयोन मोर्गन के इस बयान के पीछे की वजह महेंद्र सिंह धोनी का IPL में कप्तानी का शानदार रिकॉर्ड होना है, जो शायद किसी और टीम का देखने को मिले. भले ही मुंबई इंडियंस की टीम ने अभी तक आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी को अपने नाम की है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी उनसे किसी मामले में कम नहीं है. धोनी की कप्तानी में CSK ने 4 बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम किया है.

इसके अलावा सीएसके की टीम 5 बार आईपीएल इतिहास में उप-विजेता टीम भी रही है. इयोन मोर्गन ने इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रखते हुए धोनी को बिना किसी संदेह के IPL का सर्वकालिक महान खिलाड़ी (GOAT) करार दिया है.

मुंबई इंडियंस की टीम भी शानदार है

इयोन मोर्गन ने अपने इस बयान के दौरान आगे कहा कि यदि उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम से खेलने का मौका मिलता तो उन्हें काफी खुशी मिलती. मुंबई इस समय आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है और उन्होंने अभी तक 5 बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है, जो किसी भी टीम के लिए आसान काम नहीं है. मोर्गन ने रोहित शर्मा की भी तारीफ करते हुए कहा कि वह काफी शानदार कप्तान हैं. टीम का इतिहास देखा जाए तो उसमें आपको एक से एक शानदार खिलाड़ी देखने को मिल जायेंगे. इसके अलावा टीम के मेंटोर के रूप में महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर दिखाई देंगे.