जौनपुर धारा, मछलीशहर। पैसे के लेनदेन के विवाद में एक व्यक्ति ने दूसरे की गाड़ी को अपने पास बंधक रख लिया, जिसकी सूचना जब भुक्तभेगी ने क्षेत्राधिकारी को दी तो उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए गाड़ी उसके स्वामी को वापस करायी। सुजानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दारुनपुर निवासी उमेश कुमार श्रीवास्तव ने क्षेत्राधिकारी अतर सिंह को तहरीर देकर शिकायत की कि उसके पुत्र सुमित रंजन ने मछलीशहर कस्बे के कृपा शंकर नगर मोहल्ला निवासी अमित कुमार सिंह से साथ में व्यवसाय करने के लिए 55000 रूपये लिया था। किसी कारणवश उनका व्यवसाय प्रारंभ नहीं हो सका तो अमित सिंह ने पैसा वापसी के लिए सुमित रंजन के ऊपर दबाव बनाना शुरू किया और बीते 19 मार्च को धोखे से उसकी मारुति कार को अपने यहां बंधक रख लिया। विरोध करने पर मारा पीटा और भगा दिया। पुत्र ने इसकी जानकारी जब अपने पिता को दी तो पिता ने अमित से मिलकर 15000 रूपये नकद और शेष धनराशि का चेक देने का प्रस्ताव रखा लेकिन बावजूद इसके अमित गाड़ी देने के लिए तैयार नहीं हुआ। तब पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी से गुहार लगाई। क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर चौकी इंचार्ज पांडे ने गाड़ी को उसके स्वामी के पास वापस लौटवाया।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश
जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...


