Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरमेडिकल स्टोर व भांग की दुकानों पर रखी जाय निगरानी : अनुज...

मेडिकल स्टोर व भांग की दुकानों पर रखी जाय निगरानी : अनुज झा

  • एंटी नारकोटिक्स टाक्सफोर्स की बैठक में जिलाधिकारी का निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में शुक्रवार को देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में एंटी नारकोटिक्स टाक्सफोर्स के संबंध में जनपद स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला मजिस्ट्रेट ने मादक पदार्थो के अपराधों पर प्रवर्तन कार्यवाही एवं उसके सेवन के दुष्प्रभावाओं से आम जनमानस विशेषकर युवा पीढ़ी को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर जहॉ नारवâोटिक्स पदार्थो की बिक्री की सम्भावना हो वहॉ पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाय। ड्राइवरों, छोटे दुकानदारों एवं रेस्टोरेन्टों को इस आशय का निर्देश दिया जाय कि वह किसी भी दशा में मादक पदार्थो का सेवन न करें तथा इस आशय का यथावश्यक स्थान पर बोर्ड भी लगाया जाय। मेडिकल स्टोर एवं भांग की अनुज्ञापित दुकानों पर सतत निगरानी रखी जाए जिससे वहां पर प्रतिबंधित दवाओं, वस्तुओं की बिक्री कदापि न होने पाए। किसी भी प्रकार के उल्लंघन के मामलों में संबंधित दुकानों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई सीलम तेजा, जिला आबकारी अधिकारी, उप जिलाधिकारीगण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।