Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर धारा, बरसठी। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर सोमवार की दोपहर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह औचक निरीक्षण करने पहुंच गयी। अचानक उनके पहुंचने से पूरे हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने आपात कालीन कक्ष, उपस्थिति रजिस्टर, दवाखाना, वार्ड, टीकाकरण आदि का निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में तैनात डाक्टरों और अन्य कर्मचारियों के मौजूदगी की गहनता के साथ जांच की। जांच के दौरान सब कुछ सही पाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त किया। सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि समय से उपस्थित रहते हुए ड्रेस में ही अस्पताल आये। अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के बारे में पत्रकारों के सवाल पर बताया कि जानकारी नहीं है अगर गलत ढंग से अस्पताल संचालित होगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। सरसरा गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर औचक निरीक्षण करने पहुंची सीएमओ ने सर्वप्रथम दवाखाना का निरीक्षण किया। वहां तैनात फार्मासिस्ट से दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। काउंटर पर दवा लेने आये मरीजों से दवाओं की वितरण के बारे में पूछा। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के अंदर सफाई व्यवस्था, टीकाकरण, आपात कालीन कक्ष, वार्ड, पैथोलॉजी और उपस्थिति रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद प्रसन्नता व्यक्त किया। उपस्थिति रजिस्टर और स्टाफ की मौजूदगी का बहुत ही बारीकी से निरीक्षण किया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के अधीक्षक डॉ. अजय सिंह, डॉ. सूर्यभान पटेल, डॉ. सर्वेश मिश्रा सहित सभी चिकित्सक कर्मचारी मौजूद रहे।