Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बदलापुर सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी दवाएं उपलब्ध

बदलापुर सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद पांडेय ने सर्पदंश के मरीजों को अस्पताल में ही आवश्यक उपचार मिलने की बात कही और सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की।
Homeअपना जौनपुरसीएमओ के निरीक्षण में मिली खामियां

सीएमओ के निरीक्षण में मिली खामियां

  • अनुपस्थित होने पर मीरगंज के फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन का वेतन रोकने का निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर अंतर्गत हेल्थ वेलनेस केंद्रों तिलौरा, मीरगंज, गोधना तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज का निरीक्षण किया। मौके पर तिलौरा की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रियंका यादव, मीरगंज के रंजीत सिंह, गोधना की पूजा गुप्ता तथा मीरगंज पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी मौजूद मिले। पीएचसी मीरगंज के फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन अनुपस्थित थे। उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय ओपीडी में मरीज देखे जा रहे थे। सीएमओ ने सभी से जांच किटों के बारे में जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि एचआईवी, हेपेटाइटिस, सिफलिस, डेंगू, मलेरिया, प्रेग्नेंसी, हिमोग्लोबिन, रैंडम ब्लड शुगर (आरबीएस) सहित सभी बीमारियों की जांच के लिए किटें उपलब्ध हैं। इसके बाद उन्होंने जांचों की स्थिति के बारे में जानकारी ली तो संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित सीएचओ और एमओआईसी की क्लास लगाई। साथ ही जांचों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। साफ-सफाई की स्थिति से संतुष्ट नजर नहीं आईं। उन्होंने पर्याप्त साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सीएमओ ने उपस्थित लोगों को बताया कि मलेरिया और डेंगू की जांच किट उपलब्ध है इसलिए दूर जाने की बजाय अपने नजदीकी हेल्थ वेलनेस केंद्रों पर जांच कराकर अपना इलाज कराने कराकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।